MNC Kya Hai- Full Form, हिंदी में पूरी जानकारी

इस आर्टिकल कि मदद से आप समझेंगे कि MNC क्या है और MNC कंपनी के बारे में पूरी जानकारी देंगे:

Highlights:

  1. MNC Kya Hai
  2. MNC Full Form in Economics
  3. बहुराष्ट्रीय कंपनियों के संयुक्त उपक्रम

MNC Kya Hai:

बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNC Multinational corporation) ऐसी कंपनियाँ हैं जो कई देशों में उत्पादन और बिक्री को नियंत्रण करती हैं और इन्हें दुनिया भर से कच्चे सामग्री खरीदने होते हैं और इसके साथ ही प्राप्त उत्पाद विश्व में बेचते हैं।

प्रामाणिक रूप से, अधिकांश बहुराष्ट्रीय कंपनियों की प्राथमिकता होती है कि वे अपनी इकाइयों को उन देशों में लगाये जहाँ कच्चा माल आसानी से मिलता हो और इसके साथ ही सस्ते दरों पर प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित श्रमिक भी उपलब्ध हो जाये हैं। वे अपनी इकाइयों को लगाने से पहले सरकारी नीतियों को भी विशेष ध्यान में रखते हैं।

इन्हें भी पढ़े: कृषि क्षेत्र का भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रभाव

MNC Full Form in Economics:

MNC Full Form is Multinational Corporation.

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पास बहुत सारे पैसे यानी कि विशाल पूंजी होती हैं जब भी वे किसी देश में निवेश करते है, तो वे अपने साथ नए तकनीक भी लाते हैं जो उनकी उत्पादन शक्ति को बढ़ाने में मदद करती हैं और उनमें नवीनतम मॉडल बाजार में प्रस्तुत किए जाते हैं। उनकी उत्पादों में गुणवत्ता और छवि अच्छी होती है और वे सजग होते हैं।

कई बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ स्थानीय कंपनियों को अधिग्रहित कर उत्पादन गतिविधियों का प्रसार करती हैं। जैसे कि लाफार्ज फ्रांस की सीमेंट कंपनी जो अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए अपने कारखाने ब्रिटेन और यूगांडा जैसे देशों में स्थापित किए हैं।

कुछ अन्य क्षेत्रों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों छोटे-छोटे उत्पादकों की मदद भी लेती है जैसे कपड़े, जूते, खेल सामग्री तथा खिलौनों आदि के उत्पादन का काम छोटे उत्पादकों को दे दिया जाता है तथा निर्मित वस्तुएँ उनसे खरीदकर अपने ब्रांड नाम से बाजार में बेच दिया जाता है।

बहुराष्ट्रीय कंपनियों के संयुक्त उपक्रम:

बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने कभी-कभी स्थानीय कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम भी चलाए हैं, जैसे 1995 में अमेरिकी कंपनी फोर्ड मोटर्स ने भारतीय कंपनी महिन्द्रा के साथ संयुक्त उपक्रम चलाकर कारों का उत्पादन किया है। इन कारों को भारत में बिकाया जाता है और दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है।

इन सभी उदाहरणों के जरिए हमने समझा की अन्तरदेशीय उत्पादन के विभिन्न तरीकें शामिल है और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की कार्यप्रणाली बहुत ही ज्यादा विस्तृत हो जिससे उत्पादन की उत्पादन क्षमता में लगातार बढ़ती जा रही है छोटी कंपनियों या उत्पादकों के अधिग्रहण से उनकी उत्पादन प्रक्रिया केन्द्रीकृत होने लगती है और वे अधिक मजबूत होती जाती हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!