इस आर्टिकल कि मदद से आप राष्ट्रीय आय यानी कि (National Income in Hindi) के बारे में समझेंगे:
Highlights:
- राष्ट्रीय आय क्या है (Rashtriya Aay Kya Hai)
- राष्ट्रीय आय का अर्थ (Meaning of National Income in Hindi)
- राष्ट्रीय आय कि परिभाषा (Rashtriya Aay Ki Paribhasha)
- राष्ट्रीय आय कि अवधारणा (Concept of National Income)
राष्ट्रीय आय (What is a National Income in Hindi):
राष्ट्रीय आय से अभिप्राय किसी देश द्वारा एक वर्ष में उत्पादित सभी अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य से है। एक देश में प्रति वर्ष लाखों वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है। इनमें से प्रत्येक वस्तु को मापने की विभिन्न इकाइयाँ हैं।
उदाहरणार्थ- कपड़े को मीटर से नापा जाता है, दूध को लीटर से मापा जाता है, अनाज को किलोग्राम से तौला जाता है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न व्यक्तियों की सेवाएँ, जैसे: डॉक्टर इकील, इंजीनियर, गायक, अध्यापक, नर्तक, संगीतज्ञों की सेवाओं को भी मापा जाता है।
राष्ट्रीय आय की गणना करते समय मशीनों एवं कलपूजों के घिसावट व्यय को पटा दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, विदेशों में अर्जित विशुद्ध आय को भी राष्ट्रीय आय में जोड़ा जाता है।
इस प्रकार, राष्ट्रीय आय में केवल अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्यों को शामिल किया जाता है, अन्तर्मध्यस्थ की कीमतों को शामिल नहीं किया जाता है।
इन्हें भी पढ़े: लाभ क्या है (Profit in Hindi) प्रकार, परिभाषा, भिन्नता के कारण
राष्ट्रीय आय का अर्थ (Meaning of National Income in Hindi):
प्रो. मार्शल के अनुसार,
“देश के प्राकृतिक साधनों पर श्रम और पूंजी द्वारा कार्य करने पर प्रतिवर्ष भौतिक एवं अभौतिक वस्तुओं व सेवाओं का उत्पादन होता है। इन सब की शुद्ध उत्पत्ति के योग को वास्तविक वार्षिक आय या वार्षिक राजस्व या राष्ट्रीय लाभांश कहते हैं”
मार्शल के द्वारा दिए गए तथ्यों से स्पष्ट है कि:
- राष्ट्रीय आय की गणना साधारणतः वार्षिक आधार पर की जाती है।
- कुल उत्पादन में से मशीनों की टूट-फूट एवं मिसावट व्यय घटा देनी चाहिए।
- इसमें विदेशी विनियोगों से प्राप्त शुद्ध आय को जोड़ देनी चाहिए।
- इसमें उन सेवाओं को सम्मिलित नहीं करना चाहिए, जो व्यक्ति अपने तथा परिवार के सदस्यों के लिए या मित्रों के लिए निःशुल्क करता है।
इस प्रकार व्यक्तिगत सम्पत्ति तथा सार्वजनिक सम्पत्ति से प्राप्त लाभों को भी राष्ट्रीय आय में शामिल नहीं करना चाहिए।
राष्ट्रीय आय कि परिभाषा (Rashtriya Aay Ki Paribhasha):
प्रो. पीगू के शब्दों में, “राष्ट्रीय आय किसी देश की वस्तुनिष्ठ आय का वह भाग है जिसे मुद्रा में मापा जा सकता है। इसमें विदेशों से प्राप्त आय भी सम्मिलित रहती है ।”
इन्हें भी पढ़े: ब्याज दर (Interest Rate in Hindi) क्या है, अर्थ, परिभाषा
राष्ट्रीय आय कि अवधारणा (Concept of National Income):
- सकल घरेलू उत्पाद,
- सकल राष्ट्रीय उत्पाद,
- विशुद्ध घरेलू उत्पाद,
- विशुद्ध राष्ट्रीय आय,
- बाजार कीमत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद एवं विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद,
- साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद एवं विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद,
- निजी क्षेत्र को घरेलू उत्पाद से प्राप्त आय,
- सार्वजनिक क्षेत्र को घरेलू उत्पाद से प्राप्त आय,
- निजी आय,
- वैयक्तिक आय,
- व्यय योग्य आय,
- प्रति व्यक्ति आय,
- वास्तविक आय ।

Hey Guys! This is Aditya Agrawal Who loves to Watch Movies, TV Shows, and TV Series and also likes to give updates related to TV Series. Hope You Will Enjoy it.