विशुद्ध घरेलू उत्पाद (Net Domestic Product in Hindi) NDP

आज हम इस आर्टिकल समझेंगे कि विशुद्ध घरेलू उत्पाद क्या है (Net Domestic Product in Hindi).

Highlights:

  1. विशुद्ध घरेलू उत्पाद क्या है (What is a NDP in Hindi)
  2. विशुद्ध घरेलू उत्पाद की गणना (Calculation of NDP)
  3. साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद
  4. बाजार कीमत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद तथा साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद में अन्तर

विशुद्ध घरेलू उत्पाद (Net Domestic Product in Hindi):

विशुद्ध घरेलू उत्पाद से तात्पर्य, एक लेखा वर्ष में एक देश की घरेलू सीमा में निवासी व अनिवासी द्वारा उत्पादित समस्त अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के शुद्ध मौद्रिक मूल्य से होता है।

दूसरे शब्दों में, एक देश के सकल घरेलू उत्पाद के मूल्य में से स्थिर पूँजी के उपभोग अथवा मशीनों एवं कल-पूजों के मिसावट व्यय की निकाल देने से जो शेष राशि बचती है, उसे ही विशुद्ध घरेलू उत्पाद कहते हैं।

अतः विशुद्ध घरेलू उत्पाद = सकल घरेलू उत्पाद – मूल्य-हास

NDP = GDP – D

यहाँ

NDP = विशुद्ध घरेलू उत्पाद (Net Domestic Product)
GDP = सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product)

D = मूल्य-हास (Depreciation)

इन्हें भी पढ़े: GDP Kya Hai Hindi Mein (सकल घरेलू उत्पाद)

विशुद्ध घरेलू उत्पाद की गणना (Calculation of NDP):

विशुद्ध घरेलू उत्पाद की गणना निम्न दो बिन्दुओं के आधार पर की जा सकती है-

  1. बाजार मूल्य पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद (Net Domestic Product at Market Prices):

जब विशुद्ध घरेलू उत्पाद के मूल्य को बाजार में प्रचलित कीमतों के आधार पर मापा जाता है, तो उस माप को बाजार कीमतों पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद कहते हैं।

अर्थात् बाजार मूल्य पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद का आशय एक अर्थव्यवस्था में एक लेखा वर्ष के अन्तर्गत उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं के बाजार मूल्य से है। इस सम्बन्ध में स्मरणीय है कि इसका सम्बन्ध भी देश की घरेलू सीमा से है।

इसमें देश की घरेलू सीमा में रहने वाले विदेशियों के सहयोग को शामिल किया जाता है। लेकिन विदेशों में रहने वाले देश के नागरिकों के सहयोग को शामिल नहीं किया जाता है।

अर्थात् बाजार मूल्य पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद एक देश की सीमा के भीतर एक लेखा वर्ष में उत्पादित सभी अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं का बाजार मूल्य।

इसे बाजार कीमतों पर विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद में से विदेशों से प्राप्त विशुद्ध साधन आय को घटाकर भी निकाला जा सकता है। अर्थात्-

NDP = NNP – NFIA

साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद:

एक देश में एक लेखा वर्ष में उत्पादन के विभिन्न साधनों को देश की घरेलू सीमाओं के अन्तर्गत जो सकल आय प्राप्त होती है, उसे ही “साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद” कहा जाता है।

उत्पादन के साधनों को यह आय मजदूरी, वेतन, किराया, व्याज, लाभ एवं स्व-ि -नियोजित को मिश्रित आय के रूप में प्राप्त होती है। इसके अन्तर्गत देश की घरेलू सीमा के अन्तर्गत कार्य कर रही विदेशी संस्थाओं एवं फर्मों के द्वारा उत्पादन के साधनों को किये गये भुगतानों को शामिल किया जाता है।

लेकिन विदेशों में स्थित संस्थाओं एवं फर्मों के द्वारा किये गये भुगतानों को इसमें शामिल नहीं किया जाता है। अतः साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद एक देश की सीमा के अन्तर्गत उत्पादन के सभी साधनों को एक लेखा वर्ष में प्राप्त कुल आय ।

INDPPc = NNPc- NEIA

जहाँ NDPFc = साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद NNPFC साधन लागत पर विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद = NFIA विदेशों से प्राप्त विशुद्ध साधन आय

बाजार कीमत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद तथा साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद में अन्तर:

बाजार कीमत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP):

  1. बाजार कीमत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद से तात्पर्य, एक | देश की घरेलू सीमा में निवासियों व अनिवासियों द्वारा उत्पादित अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के बाजार मूल्य से है।
  2. इसके अन्तर्गत शुद्ध अप्रत्यक्ष करों को शामिल किया जाता है।
  3. इसकी गणना बाजार कीमत पर की जाती है।
  4. बाजार कीमत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद

NDP = NDPFc + शुद्ध अप्रत्यक्ष कर ।

इन्हें भी पढ़े: राष्ट्रीय आय (National Income in Hindi)

साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद:

  1. (NDPFC) साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद एक देश की घरेलू सीमा में कार्य करते हुए देश के उत्पादन के साधनों को प्राप्त होने वाली आय का माप है।
  2. विशुद्ध घरेलू उत्पाद को साधन लागत पर निकालते समय शुद्ध अप्रत्यक्ष करों को शामिल नहीं किया जाता।
  3. इसकी गणना साधन लागत पर की जाती है।
  4. साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद (NDPFc) = NDPMP – शुद्ध अप्रत्यक्ष करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!